शाह बोले-मुलायम ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, हमने राममंदिर बनवाया:UP में भाजपा सरकार अंगद का पैर, डिगेगा नहीं, VIDEO
गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ के दौरे पर रहे। उन्होंने 1990 में अयोध्या में रामभक्तों पर गोली चलाए जाने का मुद्दा उठाकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। कहा, तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सरकार में रामभक्तों पर गोलियां चलाई गई थीं। उन्होंने सपा से सवाल किया कि रामभक्तों पर गोली चलवाने के बाद वह किस मुंह से सरकार बनाने की बात करती है। शाह ने कहा, “आपने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, हमने राम मंदिर बनवाया।” उन्होंने अखिलेश यादव से कहा कि जनता उनकी तीसरी पीढ़ी को भी माफ नहीं करेगी। VIDEO देखिए…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)