शाहजहांपुर में डॉक्टरों से मारपीट के आरोप में दो गिरफ्तार:कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष समेत 3 पर FIR, मेडिकल कॉलेज विवाद पर कांग्रेसियों ने कोतवाली घेरा

Nov 23, 2026 - 07:25
0
शाहजहांपुर में डॉक्टरों से मारपीट के आरोप में दो गिरफ्तार:कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष समेत 3 पर FIR, मेडिकल कॉलेज विवाद पर कांग्रेसियों ने कोतवाली घेरा
शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों से मारपीट के आरोप में पुलिस ने रविवार शाम करीब छह बजे दो लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संदीप और अनुज मिश्रा के रूप में हुई है। दोनों निगोही थाना क्षेत्र के बरैंचा गांव के रहने वाले हैं। इस मामले में कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी समेत तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। कोतवाली गेट पर पांच घंटे चला प्रदर्शन रविवार दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता उर्फ मुन्ना ने पदाधिकारियों के साथ कोतवाली गेट का घेराव किया। प्रदर्शन शाम करीब पांच बजे तक चला। इस दौरान उनकी और पदाधिकारियों की इंस्पेक्टर प्रदीप राय से नोकझोंक हुई। जिलाध्यक्ष ने डॉक्टरों के खिलाफ भी FIR दर्ज करने की मांग की। करीब दो घंटे तक CO और पदाधिकारियों के बीच बातचीत हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। CCTV फुटेज देने की मांग पर मिला आश्वासन जिलाध्यक्ष ने घटना के समय के करीब चार घंटे का CCTV फुटेज देने की मांग की, ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके। पुलिस ने फुटेज उपलब्ध कराने और निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। शाम पांच बजे आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। महिला मरीज को भर्ती कराने को लेकर हुआ था विवाद 20 नवंबर की रात निगोही की एक महिला मरीज को भर्ती कराने को लेकर रामजी अवस्थी का राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर हर्षवर्धन और डॉक्टर अंशुमान से विवाद हुआ था। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने घोटाला उजागर करने के कारण रामजी अवस्थी के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेसियों में नोकझोंक प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच कई बार धक्का-मुक्की की नौबत आई। पुलिस ने जिलाध्यक्ष को पहले एक घंटे का समय दिया, जिसके बाद वह तहसील परिसर में बैठ गए। उन्होंने सड़क जाम करने से मना किया, लेकिन कुछ पदाधिकारी सड़क पर बैठ गए। इस पर इंस्पेक्टर और पदाधिकारियों के बीच नोकझोंक हुई। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और इंस्पेक्टर के बीच बहस के दौरान एक युवा पदाधिकारी ने इंस्पेक्टर के सामने मुर्दाबाद के नारे लगाए। इससे पुलिस नाराज हो गई। कांग्रेस नेता फुरकान कुरैशी की थाना प्रभारी से बहस हुई। इंस्पेक्टर ने उनसे पूछा कि घटना के समय वह कहां थे। फुरकान ने बताया कि वह एक कार्यक्रम में थे। इंस्पेक्टर ने कहा कि घटना के समय वह भी वहीं थे। इस पर कांग्रेसी नाराज हो गए। बाद में कुछ लोगों ने हंगामा शांत कराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User