शाहजहांपुर में सीओ के कार्यक्षेत्र बदले:अनुज मिश्रा को जलालाबाद की जिम्मेदारी, देवव्रत वाजपेयी सीओ लाइन बनाए गए
शाहजहांपुर में नवागत सीओ अनुज मिश्रा के आने के बाद सभी सर्किल के सीओ के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए। अनुज मिश्रा को जलालाबाद और पुवायां के सीओ प्रवीण मलिक को सीओ सिटी बनाया गया। जलालाबाद के सीओ दीपक सिंह को पुवायां भेजा गया। सीओ सिटी रहे देवव्रत वाजपेयी को सीओ लाइन बनाया गया। इशिका सिंह को सीओ 112 की जिम्मेदारी दी गई। अनुज मिश्रा इससे पहले हरदोई में तैनात थे। अधिकारियों के तबादलों के बाद उन्हें शाहजहांपुर भेजा गया था। उन्हें सर्किल की जिम्मेदारी देने के लिए सीओ के कार्यक्षेत्र बदले गए। पिछले कुछ समय से ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध की घटनाओं में इजाफा हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि अपराध को रोकने के लिए भी जिले के सभी सर्किल के सीओ को बदला गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)