फतेहपुर में 13 साल की किशोरी ने फांसी लगाई:घर में अकेली थी, परिवार खेत में था; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में एक 13 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय वह घर में अकेली थी। परिवार के सदस्य खेतों में काम करने गए थे। रामपुर गांव निवासी फूलचंद पाल की बेटी प्रियंका ने घर के अंदर दुपट्टे के सहारे फांसी लगाई। मोहल्ले के लोगों ने फूलचंद को इसकी सूचना दी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। किशनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)