शामली की 6 दिव्यांग-बेटियों का पैरा वॉलीबाल टीम में चयन:किसी ने पावरलिफ्टिंग में जीता गोल्ड, किसी ने जैवलिन-शॉटपुट में दिखाया दम
शामली की दिव्यांग महिला खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और हौसले से खेल के मैदान में पहचान बनाई है। जिले की 6 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय पैरा वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब ये खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। इन खिलाड़ियों ने कैरम बोर्ड, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, शॉटपुट, निशानेबाजी, डार्ट गेम और पावरलिफ्टिंग समेत कई खेलों में पदक जीते हैं। थानाभवन के लतीफगढ़ गांव की पायल कश्यप वर्ष 2011 से खेलों में सक्रिय हैं। उन्होंने कैरम बोर्ड, 100 मीटर दौड़, जैवलिन थ्रो और शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीते हैं। वहीं निशानेबाजी में रजत पदक हासिल किया। अब पायल का चयन राष्ट्रीय पैरा वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। निकिता ने पहली वॉलीबॉल में पहली बार ट्रायल दिया है पहले कभी वह किसी खेल में नहीं खेली है निकिता का एक हाथ नहीं है। भावना ने जैवलिन और डार्ट गेम में जीते पदक भैसानी इस्लामपुर की भावना ने वर्ष 2024 और 2025 में जैवलिन थ्रो में रजत पदक हासिल किए। वर्ष 2026 में कानपुर में हुई डार्ट गेम प्रतियोगिता में उन्होंने कांस्य पदक जीता। अब वह वॉलीबाल में राष्ट्रीय स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। अनुराधा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता कांस्य रायपुर निवासी बिसंबर की बेटी अनुराधा कालरा ने भी खेलों में अपनी पहचान बनाई है। वर्ष 2024 में जिला स्तरीय जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में उन्होंने प्रोत्साहन पदक हासिल किया। इसके बाद नोएडा में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। वर्ष 2025 में भी जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक हासिल किया। अब अनुराधा राष्ट्रीय पैरा वॉलीबाल प्रतियोगिता में शामली का प्रतिनिधित्व करेंगी। सुमैया ने पावरलिफ्टिंग में जीता राष्ट्रीय स्वर्ण हथछोया निवासी साजिद की बेटी सुमैया ने वर्ष 2025 में जिला स्तर की 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर की पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। अब उनका चयन राष्ट्रीय पैरा वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जनवरी में दिल्ली में होने वाली प्रतियोगिता में वह प्रतिभाग करेंगी। पुष्पा देवी भी राष्ट्रीय टीम का हिस्सा जिले की पांचवीं दिव्यांग महिला खिलाड़ी पुष्पा देवी का भी राष्ट्रीय पैरा वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। पांचों खिलाड़ी वॉलीबाल में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। इन खिलाड़ियों की उपलब्धियां बताती हैं कि खेल के मैदान में चुनौतियों के बावजूद लगातार मेहनत और हौसले से मुकाम हासिल किया जा सकता है। अब पांचों खिलाड़ियों की नजर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने और शामली का नाम रोशन करने पर है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)