सहारनपुर में भाई को बंधक बनाया:प्रॉपर्टी विवाद के बाद तीन साथियों के साथ उठाकर ले जाने और पीटने का आरोप, चार पर FIR
सहारनपुर के मंडी थाना क्षेत्र के चौब फरोशान में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर एक युवक को बंधक बनाने और उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक के बड़े भाई ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसे जबरन बंधक बना लिया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक युवक को जबरन उठाकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो युवक को बंधक बनाकर ले जाने के दौरान का है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बुधवार सुबह 10 बजे चार आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। चौब फरोशान निवासी हारिश पुत्र सलमान अहमद ने मंडी थाने में दी शिकायत में बताया कि पीड़ित अब्दुल खालिक पुत्र मोहम्मद नवाब उसका बुआ का लड़का है। पीड़ित परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते अब्दुल खालिक के बड़े भाई अब्दुल कय्यूम ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसे बंधक बना लिया। हारिश के मुताबिक, उसे जानकारी मिली थी कि अब्दुल कय्यूम ने मोहम्मद खिसाल, मोहम्मद चांद और उस्मान के साथ मिलकर अब्दुल खालिक को बंधक बना रखा है। उसके साथ मारपीट की जा रही है और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि जानकारी मिलने के बाद वह थाने पहुंचा और पुलिस को घटना से संबंधित एक वीडियो भी उपलब्ध कराया। वीडियो में कुछ लोग युवक को जबरन उठाकर ले जाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रही घटना और उसके पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। हारिश ने पुलिस से अब्दुल खालिक को बंधक से मुक्त कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत में अब्दुल कय्यूम, मोहम्मद खिसाल, मोहम्मद चांद और उस्मान को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में मंडी थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)