सहारनपुर में रेपिस्टों को 20 साल की सजा:चार साल की दिव्यांग बच्ची से किया था रेप, मंदिर में भंडारे के दौरान बच्ची को गोद में उठाकर ले गया था पड़ोसी

Nov 26, 2026 - 04:56
0
सहारनपुर में रेपिस्टों को 20 साल की सजा:चार साल की दिव्यांग बच्ची से किया था रेप, मंदिर में भंडारे के दौरान बच्ची को गोद में उठाकर ले गया था पड़ोसी
सहारनपुर में मंदिर में आयोजित भंडारे के दौरान चार साल दिव्यांग बच्ची को बहाने से अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट ने दोषी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-13 सुबोध भारती की अदालत ने पॉक्सो एक्ट के तहत सुनवाई पूरी करने के बाद समीर को दोषी ठहराते हुए यह फैसला सुनाया। अदालत ने दोषी पर 15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। सहायक शासकीय अधिवक्ता संजय मलिक ने बताया कि मामला 12 मई 2024 का है। पीड़िता के पिता ने थाना गंगोह में शिकायत देकर बताया था कि क्षेत्र के एक मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया था। वह अपनी चार वर्षीय दिव्यांग बेटी के साथ वहां सेवा करने पहुंचे थे। कार्यक्रम में मोहल्ले का रहने वाला समीर भी मौजूद था। दोपहर करीब 12 बजे समीर उनकी बेटी को गोद में उठाकर मंदिर से बाहर ले जाने लगा। जब उन्होंने इसकी वजह पूछी तो समीर ने कहा कि बच्ची को नींद आ रही है और वह उसे घर छोड़कर वापस आ जाएगा। पिता के मुताबिक, वह मंदिर में सेवा के काम में व्यस्त रहे। शाम करीब पांच बजे जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो बच्ची वहां नहीं मिली। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। इसके बाद समीर के घर जाकर जानकारी की तो पता चला कि वह सुबह से ही घर नहीं लौटा है। इसी दौरान पड़ोसी लोकेश ने बताया कि उसने समीर को भगवानपुर की तरफ जाते हुए देखा था। शिकायत में पिता ने यह भी आरोप लगाया था कि समीर पर पहले भी एक नाबालिग के साथ गलत हरकत करने का आरोप लग चुका था। उस मामले में उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी थी। बच्ची के लापता होने और समीर की भूमिका सामने आने के बाद पिता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपों से संबंधित साक्ष्य जुटाकर कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया। इसके बाद मामले की सुनवाई शुरू हुई। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक शासकीय अधिवक्ता संजय मलिक ने कोर्ट में पैरवी की। उन्होंने गवाहों के बयान और विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर अपना पक्ष रखा। कोर्ट ने मामले से जुड़ी पत्रावली, उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर समीर को पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी माना। इसके बाद उसे 20 साल के कारावास और 15 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User