बलरामपुर, मेरठ सहित 25 जिलों में एसएसआर का काम कमजोर:सीएम योगी ने कहा फर्जी मतदाताओं के खिलाफ कार्रवाई कराएं

Nov 25, 2026 - 22:50
0
बलरामपुर, मेरठ सहित 25 जिलों में एसएसआर का काम कमजोर:सीएम योगी ने कहा फर्जी मतदाताओं के खिलाफ कार्रवाई कराएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसआईआर और एसएसआर के दौरान फर्जी मतदाताओं के नाम भी मतदाता सूची में शामिल होने का खुलासा किया है। सीएम योगी ने बुधवार रात भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों, जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की समीक्षा की। सीएम ने कहा कि प्रदेश के कुछ जिलों में एक ही नाम के मतदाता कई जगह बन गए हैं, ऐसे मतदाताओं को चिह्नित कर जिला प्रशासन से उनके खिलाफ कार्रवाई कराएं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर, बदायूं, मेरठ, झांसी, चित्रकूट सहित करीब 25 जिलों के नाम बताए जहां एसएसआर का काम बहुत कमजोर है। सीएम ने कहा कि गाजियाबाद और लखीमपुर खीरी में एसएसआर का काम सबसे अच्छा हुआ है। सीएम ने कहा कि जिन वोटर्स के नाम एसआईआर की मतदाता सूची और उसके बाद एसएसआर के ड्राप्ट के बीच हट गए हैं या गायब हो गए हैं उन्हें चिह्नित कर उनके नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं। सीएम ने महिला वोटर्स बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि एक भी पात्र महिला का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित नहीं रहना चाहिए। सीएम ने कहा कि जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी वोटर्स बढ़ाने में पूरी ताकत लगाएं, प्रतिदिन विधानसभा क्षेत्रवार समीक्षा करें। जहां काम कमजोर हैं वहां की रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय को दें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User