हाथरस में गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत:स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी कर क्लीनिक किया सील, बताया झोलाछाप डॉक्टर

Nov 25, 2026 - 23:06
0
हाथरस में गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत:स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी कर क्लीनिक किया सील, बताया झोलाछाप डॉक्टर
हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव रुदायन में गर्भपात की दवा खाने से एक विवाहिता की मौत हो गई। मामला सामने आने के बाद बुधवार रात करीब नौ बजे पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने सासनी के मोहल्ला कस्साबान में झोलाछाप डॉक्टर डॉ. इरशाद अली का क्लीनिक सील कर दिया। दवा खाने के बाद बिगड़ी तबीयत मंगलवार को गांव रुदायन की एक महिला को डॉ. इरशाद अली ने गर्भपात की दवा दी थी। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। महिला के पति साजिद के मुताबिक, दवा लेने के बाद पत्नी की तबीयत बिगड़ी तो वह उसे दोबारा उसी जगह लेकर गए, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां डॉक्टरों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। तीन इलाकों में तलाश के बाद क्लीनिक सील मामला संज्ञान में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने कस्साबान, जाटवान और पारस टॉकीज इलाके में क्लीनिक की तलाश की। पति ने क्लीनिक की पहचान की, जिसके बाद टीम ने उसे सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान डिप्टी CMO डॉ. प्रवीण भारती, CHC प्रभारी डॉ. पंकज, तहसीलदार सोनू बघेल, डॉ. योजना और पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान इलाके में खलबली मची रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User