शासन पे भगवाधारी है, एक्शन अब भी जारी है:अनामिका जैन अम्बर विपक्ष पर बोलीं- वो बाबर के देश में जाएं, बाबर जिनको प्यारा है
मुझे पूरी उम्मीद है कि 2027 में अब से 100 दिन बाद उत्तर प्रदेश में कमल ही खिलेगा। योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। जनता इस समय बहुत समझदार है। वह जानती है कि किसे चुनना है और किसे चुनकर सत्ता में बनाए रखना है। प्रदेश में कई ऐसे बदलाव हुए हैं, जिन्हें लोगों ने देखा और महसूस किया है। बदलाव से लाभ मिला है, जनता चाहती है कि ये लाभ आगे भी जारी रहें। ये कहना है देश की मशहूर कवियत्री अनामिका जैन अम्बर का दैनिक भास्कर से कानपुर में एक्सक्लूसिव बातची की। अनामिका ने बातचीत में बताया कि मुख्यमंत्री के लिए नया गीत लिखा है। जो जल्द ही सामने आयेगा, जिसमें उनसे काशी और मथुरा को लेकर मांग की है। क्योकि वहीं हैं जो सनतान के लिए काम कर सकते हैं। उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा कहा कि जिन्हें बाबर से प्यार है वो बाबर के देश चले जाएं। उन्होंने कहा फिर से यूपी में कमल ही खिलने वाला है। योगी के लिए नया गीत बनाया, जल्द आयेगा
अनामिका जैन अंबर ने कहा कि वह इस बार भी कुछ नया लेकर आ रही हैं। उन्होंने अपनी कविता की पंक्तियां सुनाते हुए कहा-
"शासन पे भगवाधारी है, एक्शन अब भी जारी है, योगी जी वाह, योगी जी वाह।" उन्होंने बताया कि उनका एक नया गीत भी आ रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अयोध्या, मथुरा-काशी से जुड़े बाते होंगीे। इसकी पंक्तियां सुनाते हुए उन्होंने कहा- "योगी जी, सत्य सनातन का सार मिले फिर, यूपी में बाबा को प्यार मिले। ओ गोरखपुर सन्यासी, बाकी है मथुरा काशी, योगी जी वाह, योगी जी।" उन्होंने कहा कि अभी बहुत कुछ ऐसा है, जो होना बाकी है। जनता जिन बदलावों और विकास कार्यों की उम्मीद कर रही है, उन्हें आगे बढ़ाने के लिए योगी आदित्यनाथ का दोबारा आना जरूरी है। यूपी के बाहर के गायक भी गा रहे यहां के लिए गीत
अनामिका ने कहा कि कलाकार की पहचान किसी एक प्रदेश तक सीमित नहीं होनी चाहिए। हम बिहार, बंगाल, मध्य प्रदेश या राजस्थान के हों, सबसे पहले हिंदुस्तानी हैं और भारत के नागरिक हैं। उन्होंने कहा कि हम यह नहीं सोच सकते कि केवल उत्तर प्रदेश का विकास हो या यूपी आगे बढ़े तभी देश आगे बढ़ेगा। निस्संदेह उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और यहां के चुनावों का पूरे देश पर प्रभाव पड़ता है। विपक्ष से बोलीं- यह राम-कृष्ण का देश है
अनामिका जैन अंबर ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की पहचान उसकी संस्कृति से होती है। यह राम-कृष्ण का देश है और इसे जितनी जल्दी स्वीकार किया जाए, उतना अच्छा है। हम वसुधैव कुटुंबकम के अनुयायी हैं और सभी धर्मों और वर्गों का सम्मान करते हैं, लेकिन हमारी सांस्कृतिक पहचान राम और कृष्ण से जुड़ी है। अनामिका ने अपनी कविता की पंक्तियों के जरिए विपक्ष पर निशाना साधा "सारे जहां से अच्छा यह हिंदुस्तान हमारा है,
यहां एकता है दिल में, व्यवहार में भाईचारा है,
तो याद रहे यह राम की धरती सत्य सनातन वाली है,
वो बाबर के देश में जाएं, बाबर जिनको प्यारा है।"
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)