शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन:लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से एएनडीएनएनएम कॉलेज के शिक्षकों में नाराजगी
कानपुर में शिक्षक समाज की लंबित मांगों पर शासन की ओर से उचित कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में सोमवार को एएनडीएनएनएम महाविद्यालय के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। फुपुक्टा एवं कूटा के आह्वान पर आयोजित इस विरोध कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक शामिल हुए। उन्होंने एकजुटता के साथ शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया। शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शासन का ध्यान अपनी लंबित मांगों की ओर आकर्षित किया। साथ ही मांगों का शीघ्र और न्यायोचित समाधान करने की अपेक्षा जताई। महाविद्यालय की अध्यक्ष प्रो. अंजिता सिंह और मंत्री प्रो. राजकिशोरी सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज की जायज मांगों पर शासन को गंभीरता से विचार कर सकारात्मक कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने मांगों के समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)