शिव महापुराण कथा के लिए भारी वाहनों का रूट बदलेगा:उन्नाव में 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक डायवर्जन, तय किए वैकल्पिक रास्ते
उन्नाव के बीघापुर क्षेत्र के गौरी गांव में प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा होगी। इसके चलते यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया है। 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक NH-31 पर लालकुआं से सुमेरपुर तिराहे के बीच तय समय में भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। सीओ यातायात प्रदीप मौर्य ने वाहन चालकों से तय रास्तों का पालन करने की अपील की है। 30 अक्टूबर को सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक रोज सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा। रायबरेली से उन्नाव आने वाले भारी वाहन सुमेरपुर तिराहे से ऊंचगांव, धानीखेड़ा और लालकुआं होकर जा सकेंगे। दूसरा रास्ता पाटन से मिर्री चौराहा होते हुए पुरवा मोड़ का है।
उन्नाव से रायबरेली जाने वाले भारी वाहन लालकुआं अंडरपास से ऊंचगांव होकर निकलेंगे। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से यात्रा शुरू करने से पहले डायवर्जन की जानकारी लेने और बंद रास्ते पर जाने से बचने को कहा है। सीओ यातायात प्रदीप मौर्य ने बताया कि कथा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने और आयोजन स्थल के आसपास जाम से बचने के लिए यह प्लान तय किया गया है। उन्होंने वाहन चालकों से पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)