शंकर गिरी बोले-मथुरा में मंदिर बनवाने का ऐलान करें अखिलेश:जौनपुर में कहा, रामभक्तों पर गोली चलाने के लिए माफी भी मांगें

Nov 15, 2026 - 14:15
0
शंकर गिरी बोले-मथुरा में मंदिर बनवाने का ऐलान करें अखिलेश:जौनपुर में कहा, रामभक्तों पर गोली चलाने के लिए माफी भी मांगें
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और जौनपुर जिला प्रभारी शंकर गिरी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर बनाने का ऐलान करने को कहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने पर माना जाएगा कि अखिलेश सनातन धर्म को मानते हैं। चुनाव आने पर हिंदू वोटों की चिंता का आरोप शंकर गिरी ने रविवार को दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि चुनाव का माहौल आने पर अखिलेश यादव को हिंदू वोटों की चिंता होने लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी और उसके नेता सनातन धर्म के प्रति झुकाव नहीं रखते। गिरी ने कहा कि अखिलेश यादव को अयोध्या में राम मंदिर जाने से पहले माफी मांगनी चाहिए थी। उनके मुताबिक, अखिलेश को कहना चाहिए था कि उनके पिता मुलायम सिंह यादव ने रामभक्तों पर गोली चलवाकर गलती की थी और इसके लिए वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हैं। राम और राम मंदिर के अस्तित्व पर सवाल उठाने का आरोप भाजपा नेता ने कहा कि पहले समाजवादी पार्टी के नेता राम और राम मंदिर के अस्तित्व को नकारते थे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अक्सर भगवान कृष्ण की बात करते हैं, इसलिए उन्हें मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर बनाने की बात कहनी चाहिए। मुंगराबादशाहपुर और सदर में ली कार्यकर्ताओं की बैठक शंकर गिरी रविवार को जौनपुर की मुंगराबादशाहपुर और सदर विधानसभा सीटों पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User