श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के पास लगी रेस्टुरेंट में आग:जालांस बिल्डिंग के प्रसादम रेस्टुरेंट के किचन में हुआ हादसा, कोई हताहत नहीं
वाराणसी के अति संवेदनशील और व्यस्ततम इलाकों में शुमार श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पास स्थित जलान शोरूम में बुधवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। शोरूम ऊपर के हिस्से में मुजूद प्रसादम रेस्टुरेंट के किचन में शार्ट सर्किट से आग लगी थी। छत की तरफ से काले धुएं का गुबार उठता देख आसपास के दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। शोरूम के किचन से उठीं लपटें और धुआं
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की यह घटना बुधवार को जलान शोरूम के ऊपर बने प्रसादम रेस्टुरेंट के किचन वाले हिस्से में हुई। देखते ही देखते किचन से धुआं निकलने लगा और शोरूम की ऊपरी मंजिल व छत की ओर फैल गया। चूंकि यह इलाका हमेशा श्रद्धालुओं और खरीदारों की भीड़ से गुलजार रहता है, इसलिए धुआं उठता देख लोग दहशत में आ गए। शोरूम के कर्मचारियों और आसपास मौजूद व्यापारियों ने तुरंत शोर मचाया और एहतियात के तौर पर लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की सलाह दी। स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए घटना की जानकारी पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। दमकल की त्वरित कार्रवाई से रुका आग का फैलाव
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। संकरा और भीड़भाड़ वाला क्षेत्र होने के बावजूद दमकलकर्मी समय रहते मौके पर पहुंच गए और तत्काल आग बुझाने का अभियान शुरू किया। अग्निशमन टीम की त्वरित कार्रवाई के कारण आग शोरूम के अन्य हिस्सों या आसपास की सटी हुई दुकानों तक नहीं फैल सकी। कुछ ही देर के प्रयास के बाद आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया, जिसके बाद इलाके के लोगों और व्यापारियों ने राहत की सांस ली। संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण बढ़ी थी चिंता
बता दें की यह शोरूम श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र के बेहद करीब स्थित है। जिसके चलते आग की खबर फैलते ही प्रशासन और आम लोगों में चिंता बढ़ गई थी। आसपास कई अन्य बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान और संकरी गलियां होने के कारण आग फैलने का खतरा बना हुआ था। हालांकि, दमकल विभाग की मुस्तैदी ने स्थिति को बिगड़ने से बचा लिया। फिलहाल आग पूरी तरह शांत है। आग किन कारणों से लगी और इस घटना में शोरूम को कुल कितना आर्थिक नुकसान हुआ है, इसका आकलन अभी नहीं हो पाया है। संबंधित विभाग द्वारा आग लगने की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)