हिस्ट्रीशीटर ने युवक से एक लाख रुपए मांगे:बागपत के गौना गांव में रंगदारी और धमकी का आरोप, एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Nov 11, 2026 - 22:03
0
हिस्ट्रीशीटर ने युवक से एक लाख रुपए मांगे:बागपत के गौना गांव में रंगदारी और धमकी का आरोप, एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज
बागपत में चांदीनगर थाना क्षेत्र के गौना गांव में हिस्ट्रीशीटर द्वारा एक युवक से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रुपये नहीं देने पर आरोपी ने युवक को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर एसपी बागपत के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रंगदारी मांगने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार गौना गांव निवासी इरशाद पुत्र खजान ने एसपी बागपत को शिकायती पत्र देकर बताया कि 8 नवंबर की शाम वह अपने भाई शौकत के साथ घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव का रहने वाला साजिद पुत्र नवाब वहां पहुंचा। आरोप है कि साजिद ने दोनों भाइयों के साथ गाली-गलौज करते हुए एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये नहीं देने पर उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। पीड़ित इरशाद ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी साजिद हिस्ट्रीशीटर है और वर्ष 2012 में हत्या के मामले में भी अभियुक्त रह चुका है। आरोपी की धमकी के बाद पीड़ित परिवार ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी बागपत ने चांदीनगर थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी साजिद के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User