आजमगढ़ में सड़क दुर्घटना में छात्रा की मौत:कोचिंग जाते समय हुई दुर्घटना, गाड़ी छोड़कर फरार हुआ ड्राइवर
आजमगढ जिले के रानी की सराय फरिहा मार्ग स्थित निजामाबाद थाना क्षेत्र के बघौरा के पास घर से कोचिंग पढने गई छात्रा को तेज रफ्तार गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके साथी सड़क पर टहल रहा एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। और घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। वही मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोचिंग पढ़ने जा रही थी छात्रा
रानी की सराय थाने के दिलौरी गाव निवासी आंचल गौड 17 वर्ष पुत्री अनुप गौड जो अमर शहीद इंटर कालेज ईश्वरपुर की इंटर की छात्रा थी। बुद्ववार को घर से कोचिंग पढने के लिए बघौरा गई थी। मुख्य मार्ग पर ही फरिहा की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिस दौरान छात्रा को वाहन ने टक्कर मारी उसी दौरान रानी की सराय थाने के रोवा निवासी पच्चीस वर्षीय युवक अबु सहमा टहलने के लिए निकला था वह भी चपेट मे आ गया। घटना के बाद जब तक आस पास के लोग पहुंचते छात्रा ने दम तोड दिया। जबकि घायल सहमा को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)