CO की इनोवा कार से टक्कर, बाइक सवार 3 घायल:सुल्तानपुर में घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया, गांव वालों ने ड्राइवर को पकड़ा
सुल्तानपुर के नुमाएं गांव के पास बुधवार दोपहर करीब 12 बजे इनोवा कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने कार और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि इनोवा जयसिंहपुर सीओ की निजी कार है। घायलों की पहचान मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के बाघसराय गांव निवासी हसन राजा (35), उनके बेटे फैजान अली (18) और गंगेव गांव निवासी चांद बाबू के रूप में हुई है। हसन राजा और फैजान अली, चांद बाबू के साथ बाइक से बाहरी गांव में अपनी बहन के घर जा रहे थे। ससुराल से लौटते समय हुआ हादसा मोहम्मद इदरीस बुधवार सुबह अपने बेटे हसन राजा और पौत्र फैजान अली के साथ जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के गंगेव गांव स्थित अपनी ससुराल आए थे। इदरीस वहीं रुक गए थे। हसन राजा, फैजान अली और चांद बाबू जयसिंहपुर-बिरसिंहपुर मार्ग पर नुमाएं गांव के पास पहुंचे थे। तभी सामने से आ रही इनोवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। ग्रामीणों ने उनकी मदद की और पुलिस को सूचना दी। मेडिकल कॉलेज रेफर किए गए घायल पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहपुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी विवेक राय ने बताया कि इनोवा किसी सरकारी विभाग की बताई जा रही है। वाहन और चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कार को जयसिंहपुर सीओ की निजी इनोवा बताया गया है। यह भी बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार में सीओ की पत्नी मौजूद थीं। चालक की पहचान गोसाईंगंज निवासी विजय बहादुर राजमणि त्रिवेदी के रूप में हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)