नामी ज्वेलरी शोरूम पर रेलवे अधिकारी की पत्नी से बेअदबी:मुरादाबाद में हंगामे के बाद सेल्समेन को पकड़ लाई पुलिस
मुरादाबाद में करवा चौथ के मौके पर शहर के एक नामी ज्वेलरी शोरूम पर ज्वेलरी खरीदने पहुंची रेलवे अधिकारी की पत्नी के साथ बेअदबी की घटना सामने आई है। मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कांठ रोड पर स्थित एक नामी ज्वेलरी शोरूम का है। शोरूम के सेल्समेन पर रेलवे अधिकारी की पत्नी के साथ डबल मीनिंग बातें करने के आरोप लगे हैं। जिसे सुनकर रेलवे अधिकारी आग बबूला हो गए। उन्होंने रेलवे पुलिस को मौके पर बुलाने के साथ ही पुलिस अधिकारियों को भी घटना की सूचना दी। जिसके बाद सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सेल्समेन को पकड़कर थाने ले आई। हालांकि, अभी तक रेलवे अधिकारी की ओर से कोई तहरीर इस संबंध में नहीं दी गई है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर का कहना है कि अभी तक मामले में कोई लिखित शिकायत उन्हें नहीं मिली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)