सिलेंडर में रिसाव से बहुमंजिला मकान में भीषण आग:कानपुर में फायर फाइटर्स ने 5 लोगों का रेस्क्यू किया, 3 गाड़ियों ने एक घंटे मे काबू पाया
थाना फीलखाना क्षेत्र के सिरकी मोहाल में बुधवार को एक बहुमंजिला मकान में एलपीजी सिलेंडर रिसाव के कारण अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। मकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार हादसा राजन जायसवाल के मकान में हुआ। घटना के वक्त मकान के भीतर चार से पांच लोग मौजूद थे, जो आग और धुएं के बीच फंस गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को जानकारी देकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। फायर फाइटर्स ने बहुमंजिला मकान में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक जांच में हादसे की वजह रसोई गैस सिलेंडर से हुआ रिसाव बताई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)