ADG ने इटावा में दो पुलिस सुविधाओं का उद्घाटन किया:सिविल लाइन थाने में प्रभारी निरीक्षक कक्ष, पछायगांव में मिशन शक्ति केंद्र शुरू
ADG कानपुर जोन कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ ने बुधवार दोपहर 1 बजे वर्चुअली इटावा के थाना सिविल लाइन में नवनिर्मित प्रभारी निरीक्षक कक्ष और थाना पछायगांव में मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव थाना सिविल लाइन में उपस्थित रहे। थाना व्यवस्थाओं को मिलेगा लाभ थाना सिविल लाइन में बनाए गए प्रभारी निरीक्षक कक्ष से प्रशासनिक और पुलिस संबंधी कार्यों के संचालन में सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही थाने में कार्यों के बेहतर प्रबंधन, पुलिसकर्मियों के बीच समन्वय और जनसमस्याओं के प्रभावी निस्तारण में मदद मिलेगी। इसे थाना स्तर पर पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। महिलाओं को मिलेगी एक जगह मदद थाना पछायगांव में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र महिला अपराध और उत्पीड़न से प्रभावित महिलाओं के लिए एकल संपर्क केंद्र के रूप में काम करेगा। यहां पीड़ित महिलाओं को पुलिस सहायता, काउंसलिंग और जरूरी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर महिलाओं को सहायता और संरक्षण भी दिलाया जाएगा। सुरक्षित माहौल देने पर जोर एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। मिशन शक्ति केंद्रों की स्थापना से महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा-विश्वास की भावना मजबूत होगी। साथ ही उन्हें अपनी समस्याएं बिना किसी डर के रखने के लिए सुरक्षित और संवेदनशील वातावरण मिल सकेगा। इटावा पुलिस के प्रयासों की सराहना एडीजी ने जनपद में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव और समस्त इटावा पुलिस को बधाई दी। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और जनोन्मुखी बनाने के साथ आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जताई डीआईजी यमुना प्रसाद ने एसएसपी, अपर पुलिस अधीक्षकगण, क्षेत्राधिकारीगण, पुलिस अधिकारियों और कार्यक्रम में मौजूद ग्राम प्रधानों व जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मिशन शक्ति अभियान और बेहतर पुलिसिंग की परिकल्पना को साकार करने के लिए इटावा पुलिस ने सराहनीय प्रयास किए हैं।
SSP बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया- थानों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और मिशन शक्ति केंद्रों के माध्यम से महिला सुरक्षा को प्रभावी करने की यह अहम पहल है। इन व्यवस्थाओं से कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, अपराधों की रोकथाम और जनसुनवाई के कार्यों को और प्रभावी बनाया जा सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)