सीनियर सुपर किंग्स ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत:अनुराग के ऑलराउंड प्रदर्शन से मिली जीत, बने मैन ऑफ द मैच
हाथरस के सासनी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों का अलीगढ़ के ईडन पार्क में आयोजित सुपर किंग्स ट्राई-सीरीज में प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में सीनियर सुपर किंग्स ने जूनियर टीम को 31 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम की जीत में अनुराग कुमार की अहम भूमिका रही। उन्होंने 28 गेंदों पर 67 रन बनाने के साथ गेंदबाजी में भी तीन विकेट हासिल किए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। कप्तान चैतन्य देव भारद्वाज के नेतृत्व में सीनियर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 176 रन बनाए। अनुराग ने 11 चौके और दो छक्कों की मदद से 67 रन बनाए। दिगंबर सिंह ने 26, आशीष कुमार ने 29, कप्तान चैतन्य देव ने 18 और निक्की ने नाबाद 13 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जूनियर टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उदित शर्मा ने 55 गेंदों पर 10 चौके और चार छक्कों की मदद से 93 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने का प्रयास किया, लेकिन अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके। पूरी टीम 18.3 ओवर में 145 रन पर ऑलआउट हो गई। सीनियर टीम की ओर से अनुराग ने तीन, जबकि डीके श्रोती और चैतन्य देव ने दो-दो विकेट लिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)