कतरनियाघाट में बोटिंग फिर शुरू:गेरुआ नदी में पानी बढ़ने के बाद पर्यटक न्यूजीलैंड की विशेष बोट से देख सकेंगे डॉल्फिन और घड़ियाल

Nov 29, 2026 - 08:48
0
कतरनियाघाट में बोटिंग फिर शुरू:गेरुआ नदी में पानी बढ़ने के बाद पर्यटक न्यूजीलैंड की विशेष बोट से देख सकेंगे डॉल्फिन और घड़ियाल
बहराइच के कतरनियाघाट में बोटिंग सेवा फिर शुरू हो गई है। गेरुआ नदी में पानी का स्तर सामान्य होने के बाद पर्यटक विशेष बोट से नदी की सैर कर सकेंगे। चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज सिंचाई विभाग ने अक्टूबर में बंद कर दिया था। इसके बाद गेरुआ और कौड़ियाला नदियों में पानी का स्तर कम हो गया था। पर्याप्त पानी नहीं होने के कारण बोटिंग सेवा बंद थी। देखें, 4 तस्वीरें… एक नवंबर से पर्यटन सत्र शुरू होने के बावजूद पर्यटक बोटिंग नहीं कर पा रहे थे। वे जंगल सफारी और वन्यजीव देखने के लिए कतरनियाघाट पहुंच रहे थे। गेरुआ नदी में पानी पर्याप्त होने के बाद वन विभाग ने बोटिंग सेवा शुरू कराई है। पर्यटकों को नदी की सैर कराने के लिए न्यूजीलैंड से मंगाई गई विशेष बोट का इस्तेमाल होगा। बोटिंग के दौरान पर्यटक गंगा डॉल्फिन को नदी में उछलते-कूदते देख सकेंगे। नदी किनारे धूप सेंकते घड़ियाल और दूसरे जलीय वन्यजीव भी दिख सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User