संभल में 4-डिग्री गिरा तापमान, शाम को बारिश का अलर्ट:ओपीडी में 1000 से ज्यादा मरीज; संक्रमण के 50 से अधिक मरीज भर्ती

Sep 25, 2026 - 10:59
0
संभल में 4-डिग्री गिरा तापमान, शाम को बारिश का अलर्ट:ओपीडी में 1000 से ज्यादा मरीज; संक्रमण के 50 से अधिक मरीज भर्ती
संभल में शुक्रवार सुबह हल्की धूप के साथ बादल छाए रहे। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण पिछले तीन दिन से पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली। शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो गुरुवार के मुकाबले चार डिग्री कम है। सुबह 10 बजे तापमान 28 डिग्री रहा, जबकि दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक इसके 30 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 99 दर्ज किया गया। लखनऊ समेत कई शहरों में बारिश के बाद मौसम में बदलाव आया है। मौसम विभाग ने संभल में भी शुक्रवार शाम बारिश का अलर्ट जारी किया है। सुबह से बादल छाए रहने और हवाएं चलने से मौसम सुहावना बना हुआ है। स्थानीय निवासी अर्पित कुमार ने बताया कि तीन दिन की भीषण गर्मी के बाद सुबह से बादल छाने से काफी राहत मिली है। बारिश ने धान की फसल को पहुंचाया नुकसान करीब 10 दिन पहले आई तेज आंधी और बारिश से धान की फसल को काफी नुकसान हुआ था। किसानों को एक बीघा में 5 से 6 क्विंटल धान निकलने की उम्मीद थी, लेकिन अब उत्पादन घटकर करीब तीन क्विंटल रहने की आशंका है। 1151 एमएम बारिश, सामान्य से 79% ज्यादा संभल में 1 जून से 22 सितंबर तक 1151.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। सामान्य तौर पर इस अवधि में 643.1 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी। इस तरह इस बार सामान्य से 79 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। पिछले साल के मुकाबले भी बारिश 16 प्रतिशत अधिक दर्ज की गई है। मौसम बदलाव से अस्पतालों में बढ़े मरीज मौसम में लगातार बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ा है। संभल के जिला संयुक्त चिकित्सालय और चंदौसी व बहजोई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी में पिछले एक सप्ताह से मरीजों की संख्या 1000 के पार बनी हुई है। संक्रमण के कारण जिला अस्पताल में 50 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। पैथोलॉजी लैब में जांच कराने के लिए मरीजों की लंबी लाइनें लग रही हैं। रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर मरीजों की स्थिति के अनुसार उन्हें भर्ती कर इलाज कर रहे हैं। जिला अस्पताल के सीएमएम डॉ. राजेंद्र सैनी ने सलाह दी है कि संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर सरकारी अस्पताल या किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेकर ही दवा लें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User