पति की डांट से नाराज विवाहिता ने फांसी लगाई:पीलीभीत में साड़ी के फंदे से लटका मिला शव, 2 बच्चों की मां की मौत

Sep 25, 2026 - 10:59
0
पति की डांट से नाराज विवाहिता ने फांसी लगाई:पीलीभीत में साड़ी के फंदे से लटका मिला शव, 2 बच्चों की मां की मौत
पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के पकड़िया मंगली गांव में एक विवाहिता ने गुरुवार रात फांसी लगा ली। महिला ने पति की डांट से नाराज होकर अपने कमरे में साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। जानकारी के मुताबिक, पकड़िया मंगली निवासी अरविंद कुमार की 34 वर्षीय पत्नी कुसमा देवी का गुरुवार शाम करीब 5 बजे पति से किसी घरेलू बात पर विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद पति की डांट से नाराज होकर कुसमा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। रात करीब 8 बजे उनका तीन वर्षीय बेटा ध्रुव भूख लगने पर मां को पुकारने लगा। जब मां ने दरवाजा नहीं खोला, तब इस घटना का पता चला। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पति अरविंद और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर पति ने दरवाजा तोड़ दिया। सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई कमरे के अंदर कुसमा का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना बीसलपुर कोतवाली पुलिस को दी गई। मृतका के पिता भगवान दास (ग्राम रुरिया निवासी) भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। थाना अध्यक्ष संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कुसमा की मौत के बाद उनके 3 वर्षीय बेटे ध्रुव और 7 वर्षीय बेटी वंशिका का बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User