बलरामपुर में सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर जोर:भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने को कहा
बलरामपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए संगठनात्मक तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार दोपहर तीन बजे तुलसीपार्क स्थित जिला कार्यालय अटल भवन में बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और चुनावी तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने की। कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी : प्रदीप वर्मा बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री, उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी और झारखंड से राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पार्टी का संगठन और समर्पित कार्यकर्ता उसकी पूंजी हैं। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की अपील की। वर्मा ने कहा कि जनता से लगातार संपर्क करना, सरकार की योजनाओं की जानकारी देना और पार्टी की विचारधारा लोगों तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं को आपसी तालमेल और जिम्मेदारी के साथ संगठन की गतिविधियां आगे बढ़ानी चाहिए। जनता के बीच रहकर काम करने की अपील क्षेत्रीय मंत्री गौरव भाटिया ने कहा कि चुनाव के लिए अभी से संगठन की सक्रियता बढ़ाने और बूथ स्तर पर तैयारी करने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और सुझावों से जुड़ने को कहा। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनसंवाद चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे। बैठक में जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी रहे मौजूद बैठक में जिला प्रभारी राज किशोर मौर्य, जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह 'गुड्डू', पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह मौजूद रहे। पूर्व सांसद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रावस्ती दद्दन मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर आरती तिवारी, सदर विधायक पल्टू राम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ला, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, पूर्व विधायक गैसड़ी शैलेश सिंह 'शैलू' और बिंदु विश्वकर्मा भी बैठक में शामिल हुए। पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)