बुलंदशहर में भाजपा की बैठक:महिला, किसान, पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति मोर्चों की नई टीम का हुआ परिचय

Nov 25, 2026 - 17:53
0
बुलंदशहर में भाजपा की बैठक:महिला, किसान, पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति मोर्चों की नई टीम का हुआ परिचय
बुलंदशहर में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विकास चौहान की अध्यक्षता में नवनियुक्त मोर्चा पदाधिकारियों की परिचय बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने किया। इस दौरान महिला, किसान, पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्षों और नवनियुक्त कार्यकारिणियों को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन उसकी सबसे बड़ी ताकत है और सभी मोर्चे संगठन की रीढ़ हैं। मोर्चों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाया जाता है। उन्होंने पदाधिकारियों से आपसी समन्वय और समर्पण के साथ बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में महिला मोर्चा से कुसुम गौतम व अनुराधा तौमर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा से नरेंद्र सैनी व योगेंद्र चौधरी, अनुसूचित मोर्चा से अनिमेश वाल्मीकि व प्रेमराज सिंह तथा किसान मोर्चा से उमेश शर्मा, संदीप तेवतिया व धर्मेंद्र चौधरी सहित चारों मोर्चों के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User