गोंडा में 146 जोड़ों सीएम सामूहिक विवाह के तहत शादी:15 मुस्लिम जोड़ों का निकाह, डीएम प्रियंका निरंजन ने दी शुभकामनाएं

Oct 28, 2026 - 16:22
0
गोंडा में 146 जोड़ों सीएम सामूहिक विवाह के तहत शादी:15 मुस्लिम जोड़ों का निकाह, डीएम प्रियंका निरंजन ने दी शुभकामनाएं
गोंडा जिले में बुधवार को दूसरे दिन भी सुबह 10 बजे से दोपहर 3:40 बजे तक जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा एक निजी पैराडाइज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत शादी के लिए लगभग 190 हिंदू और मुस्लिम जोड़ों ने अपना पंजीकरण कराया था, जिनमें से कुल 161 जोड़ों का उनके रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संपन्न कराया गया। इनमें 146 हिंदू और 15 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। ​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं गोंडा की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में नवविवाहित जोड़ों ने फेरे लिए और मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़ा गया। विवाह संपन्न होने के बाद सभी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहितों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्हें उपहार भेंट किए और प्रत्येक जोड़े से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में इस योजना में भी भेदभाव किया जाता था, लेकिन मौजूदा सरकार में बिना किसी भेदभाव के सभी को समान अवसर दिया जा रहा है। आज कई ऐसे जरूरतमंद परिवारों के बच्चों का विवाह संपन्न हुआ है, जो आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे। उन्हें शासन की ओर से उपहार भी प्रदान किए गए हैं। वहीं जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि गोंडा जिले में अब तक 1,000 से अधिक जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है और यह क्रम निरंतर जारी है। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि किसी भी निर्धन परिवार की कन्या विवाह से वंचित न रहे। ​ कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। व्यवस्था बनाए रखने के लिए महिला थाना और नगर कोतवाली की पुलिस टीम तैनात रही। इसके अलावा, आयोजन स्थल के आसपास सुचारू यातायात बनाए रखने और जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात पुलिस की भी विशेष तैनाती की गई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User