लखनऊ DPS में 'अभिव्यक्ति से संस्कृति तक' महोत्सव:22 स्कूलों के छात्रों ने साहित्य, कला और तर्क-वितर्क में अपनी प्रतिभा दिखाई

Oct 28, 2026 - 15:17
0
लखनऊ DPS में 'अभिव्यक्ति से संस्कृति तक' महोत्सव:22 स्कूलों के छात्रों ने साहित्य, कला और तर्क-वितर्क में अपनी प्रतिभा दिखाई
लखनऊ के गोमती नगर विस्तार स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय अंतरविद्यालयीय राष्ट्रीय हिंदी-संस्कृत महोत्सव अभिव्यक्ति से संस्कृति तक-2026 का समापन हो गया। पहले दिन विद्यार्थियों ने साहित्य, कला, संस्कृति और तर्क-वितर्क के मंच पर प्रतिभा दिखाई। समारोह का उद्घाटन शिक्षाविद् एवं समावेशी शिक्षा विशेषज्ञ अनुप्रिया चड्ढा, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की सदस्य एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल सोसाइटी की निदेशक डॉली चानना, वरिष्ठ प्रधानाचार्या रूपम सलूजा और विभिन्न दिल्ली पब्लिक स्कूलों से आए प्रधानाचार्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया। निर्देशिका नौशीन शादाब भी शामिल हुईं। नवरस से सजी शुरुआत महोत्सव की शुरुआत मनमोहक नवरस नृत्य प्रस्तुति से हुई। विद्यार्थियों ने भारतीय कला और संस्कृति के विविध रंगों को नृत्य के जरिए मंच पर जीवंत किया। अनुगूंज : विस्मृत कवियों की वाणी में विद्यार्थियों ने भूले-बिसरे कवियों की रचनाओं का सस्वर पाठ किया। इससे हिंदी साहित्य की समृद्ध काव्य परंपरा की झलक मिली। खलनायकों का दिखा नया नजरिया वही, दूसरे दिन दृष्टिकोण : खलनायक की दृष्टि से’प्रतियोगिता में 22 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने रामायण और महाभारत के चर्चित पात्रों को नए नजरिए से प्रस्तुत किया। उन्होंने पात्रों के अनछुए पहलुओं को संवाद और अभिनय के जरिए सामने रखा। वेश में वीर, शब्दों में स्वतंत्रता में करीब 22 प्रतिभागियों ने स्वतंत्रता सेनानियों का रूप धारण किया। प्रभावशाली संवादों के जरिए उनके साहस, संघर्ष और बलिदान को जीवंत किया। संस्कृत गीतों से गूंजा परिसर ‘नादामृतम्—संस्कृत गीताञ्जलि’ में 17 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने संस्कृत गीत प्रस्तुत किए। मधुर प्रस्तुतियों ने संस्कृत भाषा के सौंदर्य और भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई। वहीं विचार मंथन : शब्दों का युद्ध वाद-विवाद प्रतियोगिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोजगार व रचनात्मकता पर चर्चा हुई। विद्यार्थियों ने पक्ष और विपक्ष में तथ्य, तर्क और समसामयिक उदाहरण रखे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User