भाजपा मोर्चा का संगठन विस्तार:कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यसमिति के सदस्य मनोनीत हुए रिषभ झा
झांसी में भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार के तहत पिछड़ा वर्ग मोर्चा की क्षेत्रीय कार्यसमिति में रिषभ झा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही झांसी में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन में नई जिम्मेदारी और प्रतिनिधित्व के अवसर के रूप में देखा है। रिषभ झा इस दायित्व के माध्यम से क्षेत्र में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ पिछड़ा वर्ग मोर्चा की गतिविधियों को मजबूत करने में योगदान देंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित कर संगठनात्मक कार्यों को गति देने की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। उनके मनोनयन पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने बधाई दी। सभी ने उनके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)