सूडानी लेखिका की पुस्तक का कवर जारी:संत सौरभ के मानवीय विचारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाएगी नई पुस्तक
गोरखपुर। वैश्विक शांति, मानवीय मूल्यों और विश्व सद्भाव का संदेश साहित्य के माध्यम से प्रसारित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के तहत सूडान की लेखिका अंब. डॉ. सबाह अब्दागादेर अहमद की पुस्तक का कवर जारी किया गया। पुस्तक का शीर्षक ‘संत सौरभ: द क्राउन ऑफ ह्यूमन वैल्यूज—अ स्पिरिचुअल जर्नी टुवर्ड्स ग्लोबल पीस एंड यूनिटी’ है। इसमें सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ के जीवन-दर्शन को करुणा, शांति, भाईचारे और वैश्विक सद्भाव के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक के माध्यम से धार्मिक और सांस्कृतिक सीमाओं से ऊपर उठकर मानवता की एकता को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है। धरा धाम इंटरनेशनल के प्रमुख संत सौरभ के मार्गदर्शन में अभियान ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का संदेश दुनियाभर में पहुंचा रहा है। पुस्तक का प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन और दिव्य प्रेरक कहानियां ई-पब्लिकेशन सेंटर, भारत की ओर से किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)