हनुमान जयंती शोभायात्रा में सजी नीलेड्रम की झांकी:मेरठ खंदक बाजार में निकला मुस्कान-साहिल का डोला

Nov 07, 2026 - 13:46
0
हनुमान जयंती शोभायात्रा में सजी नीलेड्रम की झांकी:मेरठ खंदक बाजार में निकला मुस्कान-साहिल का डोला
मेरठ का चर्चित नीलाड्रम हत्याकांड झांकियों में भी नजर आ रहा है। इस हत्याकांड ने जिस तरह पूरे देश में सुर्खियां बटोरी उसके बाद लोग इसे भूल नहीं पा रहे हैं। शुक्रवार को मेरठ के खंदक बाजार में हनुमान जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में ब्लूड्रम कांड का भी डोला निकाला गया। ये डोला पूरे बाजार में घुमाया गया। शोभायात्रा में लगभग 15डोले थे। इसमें नीलाड्रम और हनुमान अंश का डोला सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहा। मुस्कान-साहिल को झांकी में बैठाया शोभायात्रा में लगभग 15 डोले थे। जिनमें अलग-अलग थीम पर झांकियां सजी थीं। सबसे ज्यादा चर्चा नीलाड्रम कांड की झांकी की रही। झांकी में ट्रॉली पर एक प्लास्टिक का बड़ा सा नीलाड्रम रखा गया। इस ड्रम पर सौरभ का फोटो लगाया गया। पीले रंग की टीशर्ट पहनाकर साहिल को खड़ा किया गया। साहिल के साथ ही मुस्कान को भी झांकी में खड़ा किया गया। झांकी में एक घर बनाया गया इस घर के ऊपर एक मैसेज भी लिखा गया। स्लोगन लिखा कि अधिक आवेश में आकर लिए गए निर्णय गलत होते हैं। इस तरह ये पूरी झांकी सबसे ज्यादा पसंद की गई। शोभायात्रा में केवल नीलाड्रम छाया रहा। हनुमान अंश मूवी का दृश्य भी दिखाया शोभायात्रा में फिल्म हनुमान अंश की झांकी भी सजाई गई। इस झांकी में बाबा नींब करोरी की मूर्ति रखी गई। साथ ही हनुमान अंश मूवी के कलाकारों के पोस्टर लगाए गए। ब्रिटिश कर्नल से लेकर अन्य सभी किरदार भी इस झांकी में बनाकर बैठाए गए। बैकग्राउंड में म्यूजिक भी हनुमान अंश मूवी वाला चलता रहा। 48 सालों से निकल रही शोभायात्रा शोभायात्रा के आयोजक नवीन अरोड़ा ने बताया कि पिछले 48 सालों से हमारे खंदक बाजार में ये शोभायात्रा निकल रही है। हर साल धनतेरस के दिन बाजार में ये शोभायात्रा निकलती है। जो हनुमानजी पर आधारित होती है। इसमें हम हर साल अलग-अलग झांकियां सजाते हैं। बाजार के व्यापारी मिलकर इस शोभायात्रा को निकालते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User