सुल्तानपुर जेल में कैदी ने फांसी लगाकर जान दी:पेड़ पर बेडशीट से बनाया फंदा, अमेठी पुलिस ने 29 दिन पहले भेजा था जेल
सुल्तानपुर के जिला कारागार में सोमवार रात करीब 8:30 बजे कैदी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह और कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। सीढ़ी की मदद से पेड़ से शव को नीचे उतारा गया। 31 अगस्त को जेल लाया गया था कैदी मृतक की पहचान बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के अहिरन का पुरवा मजरे सुबेहा निवासी अमित कुमार उर्फ बड्डे यादव (21) के रूप में हुई है। उसे 31 अगस्त को सुल्तानपुर जिला कारागार लाया गया था। अमेठी के जगदीशपुर थाने की पुलिस ने उसे अपहरण, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त को थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शिकायत की थी कि अमित कुमार उसकी 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर 27 अगस्त को भगा ले गया। इससे पहले 27 अप्रैल को भी लड़की की मां ने जगदीशपुर थाने में अमित के खिलाफ छेड़छाड़ समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया था। बैरक के पीछे नीम के पेड़ पर मिला शव बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब 8:30 बजे अमित ने बैरक नंबर-3 के पीछे स्थित नीम के पेड़ नंबर 403 पर बेडशीट का फंदा बनाया और उससे लटक गया। जानकारी होने पर जेल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सीओ सिटी और कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू की। सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)