तेज रफ्तार एक्सयूवी की टक्कर से बाइक सवार की मौत:उन्नाव से लखनऊ में ड्यूटी करने आ रहे थे; कार छोड़कर ड्राइवर भाग निकला
लखनऊ में सोमवार दोपहर एक्सयूवी कार की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। वह उन्नाव से लखनऊ में ड्यूटी के लिए आ रहे थे। तभी सामने से आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद मोहनलाल (43) उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद ड्राइवर कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने मोहनलाल को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना बंथरा थाना क्षेत्र की है। हादसे की 2 तस्वीरें देखिए… फ्लिपकार्ट में लोडर चलाते थे उन्नाव जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र के नई सराय स्थित निमादपुर चंदेसुआ निवासी मोहनलाल, उन्नाव के सोहरामऊ स्थित फ्लिपकार्ट में लोडर (डाला) चलाते थे। सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे वह बाइक से बंथरा के बनी-मोहान रोड होते हुए ड्यूटी जा रहे थे। कन्नीखेड़ा स्थित जिओ पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही एक्सयूवी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मोहनलाल उछलकर सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने कार सवार को दौड़ाया, लेकिन चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मोहनलाल के परिजनों को खबर दी। पुलिस उन्हें एंबुलेंस से सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मोहनलाल के परिवार में पत्नी रश्मि, तीन बेटे मयंक, प्रिंस और कान्हा, और बेटी सृष्टि हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)