औरैया में कार की खिड़कियों पर खड़े होकर बनाई रील:एआरटीओ ने कार्रवाई का दिया भरोसा
दिबियापुर से कंचौसी जाने वाली सड़क पर चलती कार की खिड़कियों पर खड़े होकर कुछ युवकों ने स्टंट किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक कार की दोनों तरफ की खिड़कियों से बाहर निकलकर खड़े दिखाई दे रहे हैं। वे इस दौरान रील बना रहे थे। वीडियो में दिख रही कार का नंबर UP 78 BY 0880 है। यह कार कानपुर शहर में पंजीकृत बताई जा रही है। वीडियो कब का है और स्टंट करने वाले युवक कौन हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने कार्रवाई की भी मांग की है। एआरटीओ कार्यालय से बताया गया कि जल्द कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)