हैदराबाद में 5-करोड़ की चोरी का खुलासा करेगी कानपुर पुलिस:बिहार की जमीन में छिपाए चोरी के जेवरात, कस्टडी रिमांड मांगेगी पुलिस

Nov 28, 2026 - 07:30
0
हैदराबाद में 5-करोड़ की चोरी का खुलासा करेगी कानपुर पुलिस:बिहार की जमीन में छिपाए चोरी के जेवरात, कस्टडी रिमांड मांगेगी पुलिस
हैदराबाद के मेदिपल्ली के तनिष्क शोरूम में हुई पांच करोड़ की चोरी का खुलासा अब कानपुर पुलिस करेगी। इसके लिए पुलिस अंतर्राज्यीय गैंग के सरगना नईम का कस्टडी रिमांड लेने की तैयारी में है। 18 अगस्त को आरोपियों को हैदराबाद के एक ज्वैलरी शोरूम से 5 करोड़ के जेवरात पार किए थे। 8 सितंबर को वह चोरी का माल छिपाने बिहार, अररिया पहुंचे। इसके बाद 27 सितंबर को वह दिल्ली पहुंचे, जहां वह कुछ दिन रुके। 30 सितंबर को आरोपियों ने मध्य प्रदेश में चोरी की, फिर 7 अक्टूबर को गोवा पहुंचे, जहां वारदात को अंजाम देने के बाद 9 अक्टूबर को वह मुंबई आ गए। 2 अक्टूबर की रात वह कानपुर पहुंचे थे। 18 अगस्त को हैदराबाद गए थे, 8 को गांव में छिपाए जेवरात हैदराबाद के मेदिपल्ली के तनिष्क शोरूम में हुई पांच करोड़ की चोरी का अब कानपुर पुलिस खुलासा करेगा। इसके लिए पुलिस अंतर्राज्यीय गैंग के सरगना नईम का कस्टडी रिमांड लेने की तैयारी में है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपियों ने 18 अगस्त को हैदराबाद के तनिष्क शोरूम से 5 करोड़ की ज्वैलरी चोरी की थी। 8 सितंबर को आरोपी अपने गांव बिहार के अररिया, जिले पहुंचे थे, जहां उन्होंने जमीन में जेवरात दबा दिए। पूछताछ में सरगना नईम ने यह बात कुबूली भी। चूंकि कमिश्नरेट पुलिस चोरी का केस पहले खोलना चाहती थी लिहाजा इस पर डिटेल से पूछताछ नहीं की गई। पुलिस के मुताबिक जेल भेजे गए आरोपी का पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर ज्वैलरी बरामद की जाएगी। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि बिहार के अररिया थाना जोकीहाट रहरिया गांव निवासी नईम और महताब ने कानपुर के 32 लाख की मोबाइल चोरी को अंजाम दिया था। मामले में सरगना नईम को जेल भेजा गया है। पूछताछ में नईम ने बताया कि उसने महताब के साथ मिलकर मेदिपल्ली की चोरी को अंजाम दिया था। बड़ी चोरी के चलते हैदरादबाद पुलिस उनके पीछे पड़ गई, जिसके चलते उन्होंने ज्वैलरी गांव में जमीन में कहीं छिपा दी। पुलिस कमिश्नर ने बताया आरोपी जेल में है ऐसे में उसका पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर ज्वैलरी बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। आठ घंटे में दो बार रेकी और अंजाम दे डाली 30.75 लाख की चोरी पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पकड़े गए अंतर्राज्यीय गैंग ने गोविंद नगर के सी ब्लाक निवासी गोपाल शर्मा की मोबाइल शॉप पर चोरी आठ घंटे में करके निकल गए। गैंग की कानपुर में पहली वारदात है। आरोपी इतने शातिर है कि 2 नवंबर की रात आठ बजे ट्रेन से कानपुर उतरे। इसके बाद रात नौ बजे और 11:30 बजे दो बार रेकी की। फिर 3 नवंबर की रात दो बजकर 37 मिनट पर मोबाइल शॉप के शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे। कुछ ही देर में 32लाख रुपये के एंड्रायड मोबाइल दो झोले में लेकर बाहर निकले और तड़के चार बजे सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर नौ पर खड़ी कोटा पटना में बैठकर निकल गए। नेपाल में बेचते थे चोरी का सामान पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी चोरी कहीं भी करें, सामान नेपाल के सीमावर्ती इलाके में बेचते थे। दिल्ली में इनके नौ मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में सरगना नईम ने बताया कि चोरी के लिए वह लोग दूसरे राज्य का चुनते थे। ऐसा इसलिए क्योंकि दूसरे राज्य से पुलिस गांव पहुंची भी तो छापा मारकर लौट जाती थी। जब माहौल शांत हो जाता तो वह सामान निकालकर बेच देते थे। इनमें गैंग में और कौन-कौन लोग सहयोग कर रहे हैं, पुलिस इसका भी पता लगा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User