आजमगढ़ में सुबह छाया कोहरा:13 डिग्री सेल्सियस पहुँचा न्यूनतम तापमान, 319 पहुंचा AQI

Nov 28, 2026 - 07:47
0
आजमगढ़ में सुबह छाया कोहरा:13 डिग्री सेल्सियस पहुँचा न्यूनतम तापमान, 319 पहुंचा AQI
आजमगढ़ में शनिवार को सुबह कोहरा छाया रहा। दीपावली के एक सप्ताह बाद रविवार से हवा की गुणवत्ता की क्वालिटी में सुधार शुरू होना शुरू हुआ था। शनिवार को एक बार फिर से जिले का AQI लेवल 319 के पार पहुंच गया है। दीपावली के बाद से ही लगातार जिले का AQI लेवल 300 के पार चल रहा था। रविवार को यह आंकड़ा 100 के नीचे पहुंच गया था। जिले का तापमान गुरुवार को भी गिर गया। जिले में जिस तरह से हवा प्रदूषण हो रही है यह शुभ संकेत नहीं है. न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच गया है। जिले में कोहरे का प्रकोप सुबह के समय लगातार बढ़ रहा है। जिस तरह से हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है। इससे सबसे ज्यादा समस्या सांस के रोगियों को हो रही है। मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में मौसम और अधिक सर्द होगा। दीपावली के दिन भी छाया था कोहरा आजमगढ़ में दीपावली के बाद से ही हवा की गुणवत्ता में कमी आई है। यही कारण है कि विजिबिलिटी में भी कमी आई है। जिसके कारण सड़क पर चलने वाली गाड़ियों को लाइट जला कर चलना पड़ रहा है। हालांकि जिस तरह से तापमान में भी गिरावट आई है। उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जल्द ही सर्दी और अधिक बढ़ने वाली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User