मऊ में बूंदाबांदी के बाद ग्रामीण इलाकों में कोहरा छाया:वाहनों की रफ्तार धीमी हुई; न्यूनतम तापमान 21 और अधिकतम 27 डिग्री रहने का अनुमान
मऊ। जिले में रविवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता नजर आया। शनिवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, जबकि देर रात हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद रविवार सुबह ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे का असर देखने को मिला। कोहरे और ठंडी हवाओं के चलते मौसम में ठंडक बढ़ गई है। सुबह से ही ग्रामीण इलाकों में कोहरा छाए रहने के कारण सड़कों पर दृश्यता (विजिबिलिटी) कम हो गई। इसका असर यातायात पर भी देखने को मिला। वाहन चालक दिन में भी हेडलाइट, हॉर्न और इंडिकेटर का सहारा लेकर धीरे-धीरे सफर करते नजर आए। खासकर ग्रामीण और खुले इलाकों में कोहरे का प्रभाव अधिक दिखाई दिया। वहीं, रविवार सुबह से तेज ठंडी हवाएं चलने के कारण लोगों को ठंड का एहसास हुआ। मौसम से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। मौसम के तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की रफ्तार करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे बताई जा रही है। वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 68 दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से जिले में कोहरे का असर कम हो गया था, लेकिन रविवार को एक बार फिर कोहरे ने दस्तक दे दी। मौसम में अचानक आए बदलाव से सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)