ट्रांसफार्मर नहीं बदला तो ग्रामीण सड़क पर बैठे:फर्रुखाबाद-दिल्ली मार्ग पर एक घंटे बैठे रहे, अधिकारियों के आश्वासन के बाद हटे
फर्रुखाबाद में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर ग्रामीण फर्रुखाबाद-दिल्ली मार्ग पर धरने पर बैठ गए। पुलिस और विद्युत निगम के अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण सड़क से हटे। करीब एक घंटे तक ग्रामीण सड़क पर दरी बिछाकर बैठे रहे। मामला मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के नगला गुलाल गांव का है। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव का ट्रांसफार्मर कुछ दिन पहले फुंक गया था। इसकी जानकारी विद्युत निगम के अधिकारियों को दी गई, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इसके विरोध में ग्रामीण जयपुरिया स्कूल के पास सड़क पर दरी बिछाकर बैठ गए। उनका आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। इसके चलते दीपावली भी अंधेरे में मनानी पड़ी। सूचना मिलने पर विद्युत निगम के अधिकारी और एसडीओ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद एसएचओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों से बात कर ग्रामीणों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत निगम के अधिकारी ट्रांसफार्मर बदलने के एवज में रुपए मांग रहे हैं। उनका कहना है कि मांग पूरी नहीं होने के कारण ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)