ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत:पीलीभीत में खटीमा-मझोला ट्रैक पर हादसा; ट्रेन 15 मिनट रुकी

Nov 07, 2026 - 23:51
0
ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत:पीलीभीत में खटीमा-मझोला ट्रैक पर हादसा; ट्रेन 15 मिनट रुकी
पीलीभीत के खटीमा और मझोला के बीच रेलवे ट्रैक पर शनिवार रात करीब 8:20 बजे ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बनगवां गांव के रहने वाले थे। हादसा गेट संख्या 14/15 के पास हुआ। घटना के बाद ट्रेन करीब 15 मिनट तक घटनास्थल पर खड़ी रही। टनकपुर से देहरादून जा रही थी ट्रेन जानकारी के अनुसार, टनकपुर से देहरादून जा रही ट्रेन संख्या 15020 शनिवार रात खटीमा और मझोला के बीच से गुजर रही थी। इसी दौरान गेट संख्या 14/15 के पास दो युवक ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की हुई पहचान मृतकों की पहचान बनगवां गांव निवासी 30 वर्षीय जोगिंदर सिंह पुत्र जीत सिंह और 40 वर्षीय हरि सिंह पुत्र श्री वीर सिंह के रूप में हुई है। दोनों की मौत की सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच सूचना मिलने पर कोतवाल कमल कुमार लुंठी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक केसी आर्य, चौकी प्रभारी किशोर पंत और उपनिरीक्षक भवन चंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User