ट्रकों की टक्कर के बाद केबिन में आग लगी:बाराबंकी में ड्राइवर-कंडक्टर जिंदा जला, स्क्रैप लेकर जा रहा था

Nov 28, 2026 - 12:10
0
ट्रकों की टक्कर के बाद केबिन में आग लगी:बाराबंकी में ड्राइवर-कंडक्टर जिंदा जला, स्क्रैप लेकर जा रहा था
बाराबंकी के माती इलाके में किसान पथ हाईवे पर शनिवार को दो ट्रकों की टक्कर हो गई। पीछे से आ रहे ट्रक के केबिन में आग लग गई। आग फैलने से पूरा केबिन लपटों में घिर गया और हाईवे पर यातायात ठप हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे में आग बुझाई। इसके बाद केबिन की तलाशी में एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला। आशंका है कि हादसे के समय केबिन में अन्य लोग भी मौजूद थे। दूसरे व्यक्ति की मौत की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस और राहत टीम के सदस्य केबिन में मौजूद अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं। टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसे के समय ट्रक के केबिन में कुल कितने लोग सवार थे। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी आफताब आलम ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। केबिन में सवार लोगों की संख्या और घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User