उन्नाव का गंगाघाट स्टेशन हाईटेक होगा:अमृत भारत योजना में 16 करोड़ से होंगे काम; 400 मीटर सड़क और ग्रीन बेल्ट भी बनेगी

Nov 22, 2026 - 10:44
0
उन्नाव का गंगाघाट स्टेशन हाईटेक होगा:अमृत भारत योजना में 16 करोड़ से होंगे काम; 400 मीटर सड़क और ग्रीन बेल्ट भी बनेगी
उन्नाव के गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास कार्य कराए जा रहे हैं। स्टेशन परिसर में पार्किंग की ढलाई शुरू हो गई है। इसके साथ ही पुराने यातायात पुल चौराहे से स्टेशन तक 10 मीटर चौड़ी सीसी सड़क बनाई जाएगी। योजना के तहत स्टेशन पर करीब 16 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। स्टेशन परिसर में 100 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है। रविवार को कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों ने इसकी ढलाई का काम किया। साइड इंजीनियर पंकज दिवाकर ने बताया कि पार्किंग की ढलाई जल्द पूरी कर ली जाएगी। पार्किंग स्थल और प्लेटफार्म के बीच दो मीटर चौड़ी ग्रीन बेल्ट भी बनाई जाएगी। रेलवे अधिकारियों ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण आईओडब्ल्यू अभिषेक मिश्रा ने स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और कर्मचारियों से काम की जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए। अभिषेक मिश्रा ने बताया कि पुराने यातायात पुल चौराहे से गंगाघाट स्टेशन तक 10 मीटर चौड़ी सीसी सड़क बनाई जाएगी। शुक्रवार को सड़क निर्माण के लिए मार्किंग शुरू की गई थी। इसके पूरा होने के बाद निर्माण में आने वाली बाधाओं को चिह्नित कर हटाया जाएगा। उन्होंने कार्यदायी संस्था को तय समय में गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता जांचने और लापरवाही न करने को कहा। फुट ओवरब्रिज और हाईलेवल प्लेटफार्म भी बनेंगे गंगाघाट स्टेशन को मोहनलालगंज और भरतपुर रेलवे स्टेशनों की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। करीब 16 करोड़ रुपए की लागत से पार्किंग, फुट ओवरब्रिज और हाईलेवल प्लेटफार्म का निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यों के पूरा होने के बाद यात्रियों को बेहतर आवागमन, पार्किंग और अन्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User