गाजियाबाद में प्लास्टिक व वेस्ट मेटीरियल में लगी भीषण आग:मोदीनगर में रावली रोड पर 2 Km तक दिखाई थी आग की लपटें, 8 घंटे में काबू पाया
गाजियाबाद की मोदीनगर में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। प्लास्टिक व वेस्ट मेटीरियल में लगी भीषण आग लगने पर आसपास के लोग भी सहम गए। जहां आग की लपेट 2 किलोमीटर दूर तक दिखाई दी, सूचना पर मोदीनगर फायर स्टेशन से दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब 8 घंटे की मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया। धू धू कर जला प्लास्टिक व वेस्ट मेटीरियल फायर स्टेशन मोदीनगर देर रात पर सूचना मिली कि रावली रोड थाना मुरादनगर पर नियर जीवन अस्पताल के बराबर से आगे प्लास्टिक व वेस्ट मेटीरियल इत्यादि मे आग लगी है। सूचना प्राप्त होते हि प्रभारी अग्निशमन अधिकारी मोदीनगर फायर यूनिट के घटनास्थल के लिये रवाना हुए।
जाकर देखा तो आग खुले प्लॉट में प्लास्टिक गोदाम जो बहुत बड़े एरिये मे था उसमे भीषण व विकराल रूप से तेज लपटो के साथ जल रही थी। फायर सर्विस यूनिट ने त्वरित कार्यवाही करते हुए फायर टैंकर से होज पाइप लाइन बिछाकर मोटर फायर इंजन से पंपिंग कर आग को बुझाना शुरू किया। शहर से भी भेजी गई दमकल की गाड़ी आग कि विकरालता को देखते हुए FSO मोदीनगर ने घटनास्थल से आग कि जानकारी मुख्य अग्निश्मन अधिकारी गाजियाबाद को दी। जिनके निर्देश पर 1 वाटर बाउजर फायर स्टेशन वैशाली से, 1 वाटर बाउजर व 1 फायर टैंकर फायर स्टेशन कोतवाली गाजियाबाद से घटनास्थल के रवाना किये गये।
फायर सर्विस यूनिट ने कड़ी मेहनत, मशक्कत कर आग को बुझाना जारी रखा। फायर टैंकर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री मुरादनगर से भी घटनास्थल पर पहुंचा। आग बुझाने मे मदद कि गई, थोड़े समय बाद वाटर बाउजर व फायर टैंकर भी घटनास्थल पहुँचे। 8 घंटे में आग पर काबू पाया फायर सर्विस यूनिट ने कड़ी मेहनत लगन के साथ प्रभारी अग्निशमन अधिकारी मोदीनगर के दिशा निर्देश मे आग को आगे बढ़ने से पहले ही आग पूर्ण रूप से बुझा दिया गया। गोदाम मालिक का शेष माल 8 घंटे में आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया। इस अग्निकांड मे कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस और दमकल के अधिकारियों ने गोदाम मालिक सोनू मलिक पुत्र यामिन मलिक, सोनू पुत्र इकबाल, निवासी मोहल्ला तेलियाँ रावली रोड थाना मुरादनगर, फिरोज पुत्र शुकरा सादाब पुत्र महबूब निवासी इदगाह बस्ती थाना मुरादनगर भी मौके पर घटना की जानकारी ली। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)