झांसी में एकसाथ 23 लोको पायलट को चार्जशीट:ड्यूटी में लापरवाही का है आरोप, कर्मियों ने खींचा पाला, आंदोलन की तैयारी
झांसी रेल मंडल में एक ही दिन में 23 लोको पायलटों को चार्जशीट जारी किए जाने के बाद रनिंग स्टाफ में आक्रोश है। कर्मचारी अब इस कार्रवाई के विरोध में आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। अफसरों के खिलाफ मोर्चा खोलने का निर्णय लिया गया है। रनिंग स्टाफ का कहना है कि पहले से ही सुविधाओं में कटौती की जा रही है, अब एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों को आरोप पत्र जारी कर दबाव बनाया जा रहा है। इससे कर्मचारियों में हताशा और असुरक्षा का माहौल बन रहा है। कर्मचारियों का सवाल है कि क्या इस तरह की कार्रवाई से लोको पायलट तनावमुक्त होकर रेल संचालन कर सकेंगे। रनिंग स्टाफ का कहना है कि रेल संचालन की सुरक्षा के लिए कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं और सहयोग मिलना चाहिए, न कि लगातार कार्रवाई के जरिए दबाव में रखा जाना चाहिए।
रेलवे की ओर से 19 नवंबर 2026 को ऑन ड्यूटी शेडमैन के मोबाइल फोन पर कॉल रिसीव नहीं करने और ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होने के आरोप में 23 लोको पायलटों को चार्जशीट जारी की गई है। इनमें अमित कुमार खरे, पंकज कुमार द्विवेदी, सुनील सेंगर, जितेंद्र प्रजापति, दीपक कुमार सेन, भूपेंद्र कुशवाहा, रवि नायक, मुकेश कुमार यादव, पुष्पेंद्र वर्मा, संजय सिंह अहिरवार, प्रमोद कुमार मिश्रा, गोविन्दा सेन, दीपक शर्मा, तारा चंद्र, दीपक साहू, जसवंत कुमार, काशीराम मिश्रा, आशीष निरंजन, सीमा देवी, शरद यादव, तजेंद्र सिंह और नरेंद्र कुमार शामिल हैं।
झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर रेल कर्मचारी के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया जाता है। वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर परिचालन धर्मेश कुमार ने 23 लोको पायलटों को चार्जशीट जारी कर जवाब मांगा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)