यूपी की बड़ी खबरें:फिरोजाबाद में घुड़चढ़ी के दौरान हाईटेंशन लाइन से टकराई बग्गी, 2 बैंडकर्मियों की मौत; दूल्हा कूदकर भागा
फिरोजाबाद में शादी समारोह के दौरान करंट लगने से दो बैंडकर्मियों और दो घोड़ियों की मौत हो गई। शनिवार को मथुरा से बारात आई थी। समारोह में बैंड बुलाया गया था। रात करीब 9:30 बजे घुड़चढ़ी की रस्म चल रही थी। बैंड-बाजे के साथ बारात की तैयारियां हो रही थीं। इसी दौरान बैंड की बग्गी ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। इससे बग्गी में करंट उतर गया और तेजी से धुआं निकलने लगा। दूल्हा तुरंत नीचे कूद गया। करंट की चपेट में आने से दो बैंडकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक झुलस गया। बग्गी में जुती दोनों घोड़ियों ने भी दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला सिरसागंज थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर फतेहपुर में ट्रक से टकराई डबल डेकर बस, दो की मौत फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र में रविवार तड़के करीब ढ़ाई बजे कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। सुजानीपुर मोड़ के दिल्ली से वाराणसी जा रही फुली एसी डबल डेकर बस आगे चल रहे आलू लदे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से 15 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। रविवार को सुबह करीब 2:50 बजे आलू लदा ट्रक कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहा था। इसी दौरान दिल्ली से वाराणसी जा रही इंटरसिटी स्मार्ट बस कंपनी की डबल डेकर बस सुजानीपुर मोड़ के पास पहुंची। तभी बस अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से जा घुसी।बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। 108 और 1033 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी हरदो पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर झांसी में बच्चे के किडनैपर का एनकाउंटर:पुलिस ने दो बदमाशों के पैर में गोली मारी, बच्चे को छोड़कर 15 लाख लेकर भागा था झांसी में मालिक के 6 साल के बच्चे का अपहरण कर 15 लाख लेकर भागे ड्राइवर और उसके साथी को पुलिस ने रविवार सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उनको अस्पताल में एडमिट करवाया है। गुरसराय थाना क्षेत्र में 10 नवंबर 2026 को एक ड्राइवर आशीष अवस्थी मालिक के 6 साल के बेटे का अपहरण करके भागा था। पुलिस ने 2 घंटे के भीतर बच्चे और गाड़ी को सकुशल बरामद कर लिया था। मगर आरोपी गाड़ी में रखे 15 लाख रुपए लेकर भाग गया था। आज पुलिस को मुखबिर से लोकेशन मिली। जब पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी आशीष अवस्थी और उसका साथी गोली चलाने लगा। काउंटर अटैक में दोनों के पैर में गोली गली है। मुठभेड़ गुरसराय थाना क्षेत्र में हुई है। पढ़ें पूरी खबर बुलंदशहर में लापता बच्ची का शव पड़ोसी के घर मिला:तंत्र-मंत्र में हत्या की आशंका, परिजनों ने दिल्ली रोड जाम किया बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूड़ में शनिवार को एक बच्ची की हत्या का मामला सामने आया। सुबह से लापता बच्ची का शव देर रात करीब 11 बजे पड़ोस में रहने वाली एक महिला के घर से बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास की आशंका जताई जा रही है। मोहल्ला भूड़ में बच्ची शनिवार सुबह से लापता थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। देर रात करीब 11 बजे पड़ोस में रहने वाली एक महिला के घर से उसका शव बरामद हुआ। पढ़ें पूरी खबर मेरठ में आवास विकास के संपत्ति प्रबंधक सस्पेंड:5 हजार की मांग करने का VIDEO आया था सामने, जांच शुरू मेरठ में आवास एवं विकास परिषद के संपत्ति प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा को शासन ने निलंबित कर दिया है। रिश्वत के लिए रुपए के लेनदेन से जुड़ा वीडियो और शिकायत पहुंचने पर यह कार्रवाई हुई है। मामले की जांच के लिए उप आवास आयुक्त लखनऊ को जांच अधिकारी बनाया गया है। वहीं, जोनल आयुक्त आरोप पत्र दाखिल करेंगे। शनिवार को अपर आवास आयुक्त एवं सचिव आवास एवं विकास परिषद राकेश कुमार सिंह ने निलंबन का आदेश जारी किया। विश्व हिंदू महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार ने संपत्ति प्रबंधक पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए शासन में शिकायत की थी। शिकायत के साथ लेनदेन से संबंधित वीडियो भी जारी किए गए थे। वायरल वीडियो में संपत्ति प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा कथित तौर पर रुपये के लेनदेन की बात करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह प्रति फाइल पांच हजार रुपये की मांग करते नजर आ रहे हैं। इसमें उन्हें यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि तुम कितने ही पैसे ले लो... मुझे 5000 से मतलब है। पढ़ें पूरी खबर कानपुर में गो तस्कर का एनकाउंटर, पैर में गोली लगी:गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर झोंका फायर कानपुर के थाना रेलबाजार के फेथफुलगंज स्थित आजाद पार्क में गौवध की घटना के आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। भाई एहतिशाम कुरैशी को जेल भेजने के बाद रविवार सुबह 8 बजे पुलिस ने दूसरे आरोपी मुजम्मिल कुरैशी उर्फ मीम को मुठभेड़ में दबोच लिया। शिवनारायण टंडन पुल के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी और वह सड़क पर गिर पड़ा। पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है। पढ़ें पूरी खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)