ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर देने की होगी जांच:सहारनपुर के एसपी देहात करेंगे, लापरवाह पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई
सहारनपुर में पुलिसवालों ने गलती से AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया। दरअसल, सर्किट हाउस में शनिवार सुबह 11 बजे सुप्रीम कोर्ट के जज मनमोहन सिंह को पहुंचना था। उनके लिए ही गार्ड ऑफ ऑनर की तैयारी थी, लेकिन उनसे पहले ओवैसी वहां पहुंच गए। पुलिसककर्मियों ने गफलत में उन्हें ही सलामी दे दी। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया- इस मामले की जांच एसपी देहात मयंक पाठक को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 2 तस्वीरें देखिए… ओवैसी के सर्किट हाउस पहुंचते ही कंफ्यूज हुई पुलिस एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया- सुप्रीम कोर्ट के जज मनमोहन सिंह का सरकारी कार्यक्रम आया हुआ था। उन्हीं के सम्मान के लिए तैयारी की गई थी। ऐनवक्त पर पता चला कि वो सीधे गागलहेड़ी कार्यक्रम में पहुंच गए। वहां पर जुडिशरी से संबंधित कार्यक्रम था। उसी समय सर्किट हाउस में सांसद असदुद्दीन ओवैसी पहुंच गए। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया गया। इसमें किसकी लापरवाही रही है, इसकी जांच की जा रही है। अब पढ़िए ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ क्या होता है? यूपी के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह के मुताबिक, गार्ड ऑफ ऑनर में पुलिस या सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी औपचारिक परेड करती है और सलामी देकर सम्मान जताती है। यह तय प्रोटोकॉल, नियमों और संवैधानिक परंपराओं के अनुसार दिया जाता है। पुलिस की ओर से गार्ड की सलामी देना पूरी तरह विभागीय (डिपार्टमेंटल) प्रक्रिया है। विभाग के बाहर किसी व्यक्ति को गार्ड की सलामी केवल राजकीय कार्यक्रमों के अवसर पर ही दी जाती है। सांसदों-विधायकों को नहीं मिलता गार्ड ऑफ ऑनर आर्म्ड फोर्सेज के किसी अधिकारी या कर्मचारी की मृत्यु होने पर उनके पार्थिव शरीर को शोकशस्त्र की सलामी दी जाती है। स्टेट ऑनर घोषित होने पर अन्य महानुभावों के पार्थिव शरीर को भी सलामी दी जाती है। हालांकि, सांसदों और विधायकों को इस तरह की गार्ड सलामी नहीं दी जा सकती। सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण को लेकर एडीएम से मिले ओवैसी ओवैसी और नगीना सांसद चंद्रशेखर ने सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण के मामले में एडीएम लवी त्रिपाठी से मुलाकात की। मस्जिद गिराए जाने के मामले में ज्ञापन देकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की। 5 सितंबर को हुई थी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई दोनों नेताओं ने कहा कि मस्जिद से संबंधित विवाद न्यायालय में विचाराधीन था। इसके बावजूद 5 सितंबर, 2026 को प्रशासनिक अधिकारियों ने मस्जिद को ध्वस्त कर दिया। जिला जज की अदालत से स्थगन का कोई स्पष्ट आदेश पारित नहीं हुआ था। हाईकोर्ट में मामले पर विचार होने से पहले ही प्रशासन ने जल्दबाजी में कार्रवाई कर दी। आजम के हैदराबादी बिरयानी वाले बयान पर पलटवार ओवैसी ने कहा- मैं मुद्दा नहीं, मुद्दा उत्तर प्रदेश की जनता है। हमको खाने का कभी शौक नहीं रहा। हम भारत से बाहर रहकर अपनी लॉ और बैरिस्ट्री की डिग्री हासिल की। हमको बड़ी तकलीफें उठानी पड़ीं। अब बाज लोग जीते हैं सिर्फ खाने के लिए, हमको जो भी मिल जाए काफी है हमारे लिए। हम मुजफ्फरनगर के कैंपों में लोगों को खाना खिलाने का इंतजाम कर रहे थे। उस वक्त सैफई में नंगा नाच चल रहा था। लोग जब अपने घरों में बैठे थे, हम अखलाक सैफी के घर जाकर मिले थे। मुजफ्फरनगर कांड के वक्त सरकार किसकी थी? अखलाक सैफी की मौत पर हम उनकी बूढ़ी मां से जाकर मिले थे। आजम खान साहब को बेल हो गई, बहुत अच्छी बात है। वह 80 साल के हो चुके हैं, अल्लाह उनको सेहत दे, वह अपनी सेहत का ख्याल रखें। -------------------
ये खबर भी पढ़ें दूल्हों ने पहनी 1-1 करोड़ के नोटों की माला:100 फीट लंबी, मथुरा में घुड़चढ़ी पर जीजा ने गिफ्ट में दीं मथुरा में जीजा ने अपने सालों की घुड़चढ़ी में दोनों दूल्हों को एक-एक करोड़ रुपए के नोटों की माला पहनाई। करीब 100 फीट लंबी इन मालाओं को संभालने के लिए कई लोगों को जुटना पड़ा। पढ़िए पूरी खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)