लखनऊ में विहिप ने राष्ट्रव्यापी हित चिंतक अभियान शुरू किया:पूर्वी यूपी में 15 लाख से अधिक लोगों को जोड़ने का लक्ष्य

Nov 22, 2026 - 21:46
0
लखनऊ में विहिप ने राष्ट्रव्यापी हित चिंतक अभियान शुरू किया:पूर्वी यूपी में 15 लाख से अधिक लोगों को जोड़ने का लक्ष्य
लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने रविवार को राष्ट्रव्यापी हित चिंतक अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में 15 लाख से अधिक नए हित चिंतक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। लखनऊ में अभियान का शुभारंभ विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह और प्रांत मंत्री देवेंद्र मिश्र ने किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों को संगठन का हित चिंतक बनाया गया। क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह ने पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी, राज्य सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी, पूर्व राज्यमंत्री यशवंत सिंह, उदासीन अखाड़ा के महंत धर्मेंद्र दास महाराज, वरिष्ठ पत्रकार सर्वेश सिंह और डॉ. सत्येंद्र त्रिपाठी को हित चिंतक बनाया। 80 देशों में चल रहा समाजसेवा का काम पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी ने कहा कि हित चिंतक बनने का उद्देश्य समाजसेवा और रचनात्मक कार्यों को प्रोत्साहन देना है। यह अभियान 80 देशों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं हित चिंतक बने हैं और दूसरे लोगों को भी इससे जुड़कर समाजसेवा में योगदान देना चाहिए। गजेंद्र सिंह ने बताया कि 22 नवंबर से 6 दिसंबर तक प्रदेशभर में अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान विहिप कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संगठन से जोड़ेंगे। परिषद हर तीन साल में यह अभियान चलाती है। इस बार पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में 15 लाख से अधिक लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है। 15 वर्ष से अधिक आयु के सभी देशवासी इसके हित चिंतक बन सकते हैं। हिंदू समाज को संगठित करने पर चर्चा विहिप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में गजेंद्र सिंह ने कहा कि देश, समाज और धर्म की रक्षा के लिए हिंदू समाज का संगठित होना जरूरी है। उन्होंने लोगों से संगठन के विस्तार और उसकी गतिविधियों में सहयोग करने की अपील की। उनका कहना था कि आने वाले समय में देश के सामने कई चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं और इनके खिलाफ संघर्ष भी करना पड़ेगा। उन्होंने लव जिहाद, मतांतरण और जनसंख्या असंतुलन को प्रमुख चुनौतियां बताते हुए कहा कि इनसे निपटने के लिए समाज को एकजुट होना होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User