बाइक की टक्कर से 7 साल की बच्ची की मौत:गोंडा कर्नलगंज के चचरी गांव में हादसा; पुलिस ने बाइक कब्जे में ली
गोंडा के करनैलगंज क्षेत्र में सोमवार सुबह तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बच्ची की मौत हो गई। बच्ची सड़क पार कर रही थी, तभी सामने से आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चौकी चचरी के अंतर्गत मजरा टिकुरी गांव में हुआ हादसा। मजरा टिकुरी निवासी अर्जुन की 7 वर्षीय बेटी आरोही सोमवार सुबह करीब 11 बजे सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आरोही गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे की सूचना मिलते ही चौकी चचरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बाइक को कब्जे में ले लिया और घायल बच्ची को तत्काल सीएचसी करनैलगंज पहुंचाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुज कुमार वर्मा ने जांच के बाद आरोही को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल सात साल की मासूम आरोही की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह ने बताया कि बाइक को कब्जे में ले लिया गया है, बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)