वेलकम गर्ल को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म:शादी का झांसा देकर 8 महीने तक किया शारीरिक शोषण, 8 लोगों पर केस दर्ज

Sep 26, 2026 - 16:30
0
वेलकम गर्ल को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म:शादी का झांसा देकर 8 महीने तक किया शारीरिक शोषण, 8 लोगों पर केस दर्ज
बुलंदशहर में वेलकम गर्ल के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म और शादी का झांसा देकर आठ महीने तक शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि करीब एक साल पहले टेंट का काम करने वाला मोहित उसे खानपुर के एक फार्म हाउस से अपने गांव ले गया था। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। बेहोश होने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के मुताबिक, करीब तीन साल पहले उसकी मुलाकात मोहित से हुई थी। दोनों की जान-पहचान बढ़ गई। करीब एक साल पहले मोहित उसे खानपुर स्थित एक फार्म हाउस से अपने गांव ले गया। आरोप है कि वहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आठ महीने तक करता रहा शोषण पीड़िता ने घटना का विरोध किया तो आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया। आरोप है कि शादी का भरोसा देकर मोहित करीब आठ महीने तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता के अनुसार, जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करने लगा। जान से मारने की धमकी का आरोप पीड़िता का आरोप है कि 26 जुलाई को उसने मोहित पर शादी करने का दबाव बनाया। इस पर आरोपी और उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। मोहित समेत आठ पर केस, मुख्य आरोपी गिरफ्तार एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी मोहित समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मोहित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User