जिलाधिकारी ने लाइव स्ट्रीमिंग से गौशालाओं का जायजा लिया:बारिश में जलभराव या अव्यवस्था न हो, अधिकारियों को सख्त निर्देश
फिरोजाबाद में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए जनपद की गौशालाओं की ऑनलाइन समीक्षा की। उन्होंने आगामी दो दिनों में बारिश की संभावना देखते हुए अधिकारियों को अलर्ट रहने और व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने साफ कहा कि बारिश में किसी भी गौशाला में जलभराव या अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। उन्होंने उप जिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों, अधिशासी अधिकारियों और अन्य नोडल अधिकारियों को मौके पर जाकर लगातार निरीक्षण करने को कहा। निर्देश दिया गया कि सभी गौशालाओं में पर्याप्त हरा चारा, पीने का साफ पानी, तिरपाल या छाया और साफ-सफाई की पुख्ता व्यवस्था हो। बीमार व कमजोर गोवंशों के लिए अलग आइसोलेशन की व्यवस्था कर पशु चिकित्सकों द्वारा समय पर इलाज सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अव्यवस्था पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि गौशालाओं की व्यवस्था पर पारदर्शी नजर रखने के लिए यह लाइव स्ट्रीमिंग आगे भी जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)