गन्ना मूल्य 500 रुपये क्विंटल करने की मांग:14 दिन में भुगतान और 15 अक्टूबर तक पेराई शुरू करने पर जोर

Sep 26, 2026 - 16:30
0
गन्ना मूल्य 500 रुपये क्विंटल करने की मांग:14 दिन में भुगतान और 15 अक्टूबर तक पेराई शुरू करने पर जोर
सहकारी गन्ना विकास समिति की बैठक में किसानों ने 2026-27 सत्र के लिए 500 रुपये प्रति कुंतल गन्ना मूल्य मांगा। समय पर भुगतान न करने वाली मिलों पर कार्रवाई की भी मांग की गई। शनिवार को मंडी परिसर में किसानों के साथ एक बैठक बुलाई गई। जिसमें किसानों की मुख्य मांगो को लेकर चर्चा की गई। सभापति कुणाल चौधरी ने सिम्भावली और ब्रजनाथपुर चीनी मिलों को 2025-26 का बकाया गन्ना मूल्य 15 प्रतिशत ब्याज सहित तुरंत देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, किसानों को भुगतान के लिए लंबा इंतजार नहीं करना चाहिए। चौधरी ने कहा, 2026-27 सत्र में 14 दिन के भीतर भुगतान करने वाली मिलों को प्राथमिकता मिलेगी। भुगतान न करने वाली मिलों के क्षेत्र काटकर दूसरी मिलों को दिए जाएंगे। पेराई सत्र 15 अक्टूबर तक शुरू करना होगा। रोगरहित गन्ने के बीज किसानों को सब्सिडी पर देने पर भी जोर दिया गया, ताकि उत्पादन बढ़े। भूमि विकास बैंक के चेयरमैन रायसिंह समेत कई किसान और चीनी मिलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User